1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है मूल नक्षत्र, इन 6 राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

राशिफल 31 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है मूल नक्षत्र, इन 6 राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 01:51 pm IST,  Updated : May 30, 2018 01:51 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 05:52 तक रहेगा। मूल नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। गुरुवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope 31 may 2018 thursday
Image Source : PTI horoscope 31 may 2018 thursday

सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इस राशि छात्र आज अगर किसी कम्पनी में इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं वो अपना आत्मविश्वास बनाये रखें सफलता मिलनी तय है। आज बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथ ही वॉटर पार्क जाने का प्लान बन सकता है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज नौकरी में बदलाव आ सकता है, हो सकता है पदोन्नति का अवसर भी मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता का पैर छूकर जायें काम में आ रही बाधायें दूर हो जायेंगी।

कन्या राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी तरह की आजादी महसूस हो सकती है। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं जल्दी ही सुलझ जाएंगी। आज लिए जाने वाले फैसले पर कल आपको फिर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। धैर्यपूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। इस राशि के जिन लोगों पर न्यायिक मामले चल रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है। परिवार में सभी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं। शिवलिंग पर दूध चढ़ायें, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल