1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है मूल नक्षत्र, इन 6 राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

राशिफल 31 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है मूल नक्षत्र, इन 6 राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 01:51 pm IST,  Updated : May 30, 2018 01:51 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 05:52 तक रहेगा। मूल नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। गुरुवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope 31 may 2018 thursday
Image Source : PTI horoscope 31 may 2018 thursday

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जरूरतमंदो लोगों की मदद करेंगे जिसका फल आपको किसी काम में बड़ी सफलता के रूप में मिलेगा। पारिवार में आज सम्पत्ति का आज बटवारा हो सकता है। फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। घबराने के बजाय धैर्य से काम करें परिस्थितियां अनुकूल हो जायेगी। रिश्तेदरों के साथ आज किसी तीर्थस्थल पर घूमने का प्लान बन सकता है। काले कुत्ते को रोटी खिलायें सुख प्राप्त होगा।

मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज महत्वपूर्ण कार्यों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। वरना कोई अपना हानि पहुंचा सकता है। ऑफिस में आज अपना पक्ष जरूर रखें, उम्मीदों को उड़ान मिल सकती है। अगर नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो पिता का आर्शीवाद लेकर शुरूआत करें कार्य सफल होगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, हो सके तो इसे अगले दिन के लिये पोस्टपोंड कर दें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, सिग्नल ग्रीन होने पर आगे बढ़े। घर से निकलते वक्त दही खाकर या सूंघकर निकले दिन अच्छा गुजरेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल