1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है मूल नक्षत्र, इन 6 राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

राशिफल 31 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है मूल नक्षत्र, इन 6 राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 01:51 pm IST,  Updated : May 30, 2018 01:51 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 05:52 तक रहेगा। मूल नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। गुरुवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope 31 may 2018 thursday
Image Source : PTI horoscope 31 may 2018 thursday

तुला राशि
आज का दिन नार्मल रहने वाला है। आज पारिवारिक खुशियों के लिये आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है। आज आप थोड़े संकोची भी हो सकते हैं। कोई नया काम करें तो सावधानी बनाये रखें। इस राशि के जो लोग पैकेज एण्ड मूवर्स का बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें थोड़ा नुकसान हो सतका है। बिजनेस कार्य में किसी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के लवमेट आज पार्टनर को कोई अच्छा सा गिफ्ट करें रिश्तों में मधुरता आयेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस होगी। बेहतर होगा कि समय पर खान-पान का ध्यान रखें। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ायें, सुख-समृद्धि आयेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं। आज आपका पूरा दिन यात्रा में बीतेगा। यात्रा फलदायी रहने वाली है। ऑफिशीयल मीटिंग के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपको कोई बड़ा फायदा करा सकता है। घर में बड़े भाई से किसी बात पर अनबन हो सकती है। बेहतर होगा अधिक बोलने से बचें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। किसी काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखें। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मछलियों को आंटे की गोलियां बनाकर खिलायें आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल