1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है मूल नक्षत्र, इन 6 राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

राशिफल 31 मई 2018: गुरुवार को बन रहा है मूल नक्षत्र, इन 6 राशियों को मिलेगा फायदा ही फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 01:51 pm IST,  Updated : May 30, 2018 01:51 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 05:52 तक रहेगा। मूल नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। गुरुवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope 31 may 2018 thursday
Image Source : PTI horoscope 31 may 2018 thursday

कुंभ राशि
आज का दिन मालामाल कर देने वाला है।  खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल रहेंगे, साथ ही खुद को आर्थिक परेशानी से बचाने की व्यवस्था भी कर के चलेंगे। पैसे कमाने के नए तरीके आपके दिमाग में आते रहेंगे। नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी। आज आपके सामने ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपके दाम्पत्य संबंध को मजबूत करेगा। आज घर पर किसी दूर के रिश्तेदार आने की सम्भावना बन रही है। सुबह तुलसी के पौधे में जल चढ़ायें पारिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मार्केट में खरीदारी करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग ठेकेदार हैं उन्हें आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। टूर एंड ट्रेवेल्स से जुड़े लोगों की किस्मत आज उनके साथ रहेगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं। मीठा बोलकर आप किसी से भी काम पूरे करवा लेंगे। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में भी फायदा दिलाएगी। इस राशि जो लोग आईटी डिपॉर्टमेंट से जुड़े हैं वो आज भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपनी प्रॉब्लम भी शेयर करें सोल्यूशन जरूर निकलेगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें खुशियों का आगमन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल