1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को अनुराधा नक्षत्र के साथ खास योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को अनुराधा नक्षत्र के साथ खास योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 06:20 pm IST

राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पार करके शाम 05:33 तक रहेगी। इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 Horoscope 4 april wednesday 2018
 Horoscope 4 april wednesday 2018

सिंह राशि
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। काले तिल को बहते जल में प्रवाहित करने से आपके सारे काम आसानी से होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि वाले लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नये लोगों से डील पक्की हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते है। मंदिर में माथा टेकने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल