1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को अनुराधा नक्षत्र के साथ खास योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को अनुराधा नक्षत्र के साथ खास योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 06:20 pm IST

राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पार करके शाम 05:33 तक रहेगी। इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 Horoscope 4 april wednesday 2018
 Horoscope 4 april wednesday 2018

धनु राशि
आज का दिन आपको फायदा देने वाला है। बिजनेस में आ रहीं अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी समारोह में जा रहीं है तो अपनी ज्वेलरी के प्रति सावधान रहें। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन काफी फायदा देने वाला है। पुराना टेंडर पूरा होने के बाद आज नया टेंडर आपको मिल सकता है। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। बॉस आपसे खुश रहेंगे। गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय छाता साथ ले जाना न भूलें। घर से बाहर जाते समय दही शक्कर खा कर निकले सारे काम समय से पूरे हो जाऐंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको किसी पूराने सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जिससे पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाहित आज शाम को किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज उन्हें किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल