1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को अनुराधा नक्षत्र के साथ खास योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को अनुराधा नक्षत्र के साथ खास योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 06:20 pm IST

राशिफल 4 अप्रैल 2018: बुधवार को वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पार करके शाम 05:33 तक रहेगी। इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 Horoscope 4 april wednesday 2018
 Horoscope 4 april wednesday 2018

कुंभ राशि
आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी। ऑफिस में आज काम इस राशि के बिजनेसमैन को लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। धनलाभ के साथ खुशियों का आगमन होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई में थोड़े फेर बदल करेंगे तो करियर में आगे बेहतर परिणाम मिलेंगे। पैसों के लेन-देन से आज दूर रहें। धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बना रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है। अगर परिवार संग कही घूमने का प्लान बना रहे हैं आज का दिन अच्छा है। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से करियर के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है। आज आपका कोई मित्र अपने घर पर डिनर के लिए इंवॉइट कर सकता है। जिससे दोस्ती में पहले से अधिक मजबूती आएगी। इस राशि के विवाहित आज घर की जरूरतों पर ध्यान दें वरना जीवनसाथी का गुस्सा आप निकल सकता है। बेहतर होगा की आप समानों की व्यवस्था पहले घर में कर दें। इससे आपके खर्च बढ़ सकते है लेकिन धनलाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगें। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से गलती होने पर उससे बहस करने के बजाय मांफ कर दें। केसर का तिलक लगाने से आपका गुस्सा शांत रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल