1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों की जिंदगी में हो सकती है थोड़ी उलट-पलट, करें ये उपाय

4 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों की जिंदगी में हो सकती है थोड़ी उलट-पलट, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 05:44 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। 

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । इस राशि के विद्यार्थियों को आज खुश-खबरी मिल सकती है । परिवारवालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे । घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा । इस राशि के लोग प्रॉपर्टी डीलर को जमीन की खरीद-बिक्री दोनों से लाभ मिल सकता है । जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिये जा सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी । तिल मंदिर में दान करें, आपकी परेशानियां दूर होगी ।

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा ।अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं । पहले से उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जाएगा । इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा । कम्पटेटिव एग्जाम से संबंधित आज कोई शुभसूचना मिल सकती है। मंदिर जरूर जाएं, दिन बहुत अच्छा जाएगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल