1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों की जिंदगी में हो सकती है थोड़ी उलट-पलट, करें ये उपाय

4 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों की जिंदगी में हो सकती है थोड़ी उलट-पलट, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 05:44 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। 

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि -  आज आपका दिन उत्तम रहेगा।सभी काम समय से बनते नज़र आयेंगे।दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से ख़ुशी मिलेगी।रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जाएं, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी |(बुध ग्रह ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर )

मकर राशि - आज आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी हुई रहेगी, हालांकि स्थिरता आने में थोड़ा और समय लगेगा । घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़
सकता है । किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें । आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं । इस राशि के छात्र अपनी सफलता के लिये किसी अनुभवी की मदद ले सकते हैं । किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।(साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 सितंबर तक): बुध का ग्रह परिवर्तन के साथ बदल रही है शनि की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा असर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल