1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 जून 2018: मंगलवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 5 जून 2018: मंगलवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 02:09 pm IST

मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 june 2018
Horoscope 5 june 2018

सिंह राशि
आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है, नियमित व्यायाम करते रहिए। रूपये-पैसे की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। किसी पुरानी बात पर विवाद बढ़ सकता है, एवॉयड करें। जरुरतमंद में आटे या चावल का दान करें, दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

कन्या राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सामाजिक संगठन से आप जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे । परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और उन्हें विदेश जाने का अवसर भी मिलेगा । गाय को रोटी खिलाएं, दिन अच्छा जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल