1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 जून 2018: मंगलवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 5 जून 2018: मंगलवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 02:09 pm IST

मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 june 2018
Horoscope 5 june 2018

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई उर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन सारे काम शाम तक आसानी से निपट जायेंगे। आज घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को नौकरी का योग बन रहा है। जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी । गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, मनचाही सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन छात्रों के लिए शानदार है। आज मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। बिजनेसमैन को आज के दिन खुद में बदलाव लाने होंगे। मार्केट के डिमांड को देखते हुए सप्लाई में बढ़ोतरी करनी होगी। सेहत में पहले से सुधार होगा। खट्टे फलों को खाने से बचें। महिलाओं को लघु उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा। आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद खुश रहेंगे। सूर्य देवता की पूजा करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल