1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 जून 2018: मंगलवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 5 जून 2018: मंगलवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 02:09 pm IST

मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 june 2018
Horoscope 5 june 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपके जीवन में मधुर प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। आज शाम को फैमली के साथ पार्टी भी कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इसके अलावा आज किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता हैं। ठाकुर जी को दही का भोग लगाएँ, मनोकामना पूरी होगी ।

मीन राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। आज पिता और बड़े भाई के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जो व्यक्ति नई नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होने वाली है। आपको किसी अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। हालांकि आज किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहतर होगा। बाकी सेहत अच्छी रहेगी। सुंदरकांड का पाठ करें, हर समस्या दूर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल