1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 जून 2018: मंगलवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 5 जून 2018: मंगलवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र, इस राशि के पुरुषों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 02:09 pm IST

मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 june 2018- India TV Hindi
Horoscope 5 june 2018

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार, यानी बजरंगबली का दिन है। साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र है। धनिष्ठा नक्षत्र जिस दिन पड़े, अगर उस दिन मंगलवार का दिन भी पड़ जाये तो बहुत ही शुभ संयोग बनता है, क्योंकि धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं।

मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज पुराने समय से आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएँ भी अपने आप दूर होती जाएंगी। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप हर जगह सफल होंगे। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

वृष राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। जो छात्र सांइस से जुड़े हैं, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे । किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। आज मेहनत करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। गौरी-गणेश की पूजा करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल