1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 जून 2018: गुरुवार का दिन इन 5 राशियों को देगा धन लाभ, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल 7 जून 2018: गुरुवार का दिन इन 5 राशियों को देगा धन लाभ, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 10:15 pm IST

यायीजयद योग रात 10:07 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। गुरुवार होने के साथ-साथ अष्टम होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 7 june 2018 thursday
 Horoscope 7 june 2018 thursday

सिंह राशि
आज आपका दिन बिजनेस के लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में बंपर  प्रॉफिट हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं । आज अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते है। इससे जीवनसाथी से दूरियां कम होगी । हनुमान जी की पूजा करें, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।  साथ ही आज किसी अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक ज्यादा लाभ की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आज रूके हुए कामों में मित्र आपकी मदद करेगें। आज आपको किसी अपने से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं, लेकिन आज के दिन आप किसी को पैसे उधार देने से बचें। साथ ही इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति अपना रूझान बनाये रखें। आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। तीखा खाना खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल