1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 जून 2018: गुरुवार का दिन इन 5 राशियों को देगा धन लाभ, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल 7 जून 2018: गुरुवार का दिन इन 5 राशियों को देगा धन लाभ, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 10:15 pm IST

यायीजयद योग रात 10:07 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। गुरुवार होने के साथ-साथ अष्टम होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 7 june 2018 thursday- India TV Hindi
 Horoscope 7 june 2018 thursday Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज शीतलाष्टमी व्रत है, यानी आज माता शीतला की उपासना का दिन है। इसके साथ ही पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण यायीजयद योग बन रहा है। इस योग में कानून संबंधी काम तकरने में सफलता प्राप्त होती है। यायीजयद योग रात 10:07 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। गुरुवार होने के साथ-साथ अष्टम होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप सबसे पहले खुद के कार्यों को समाप्त करेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी । आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिलने के चांस हैं। करियर से संबंधित नए अवसर भी आपको प्राप्त होंगे । भगवान शंकर को धतूरा चढ़ाएं, सुख समृद्धि मिलेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ लगेगा। विदेश में नौकरी के लिए कॉल आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। कॉमर्स के छात्र को अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। समझदारी से जीवनसाथी से बातचीत करें। आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मां दुर्गा की पूजा करें, मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल