1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 जून 2018: गुरुवार का दिन इन 5 राशियों को देगा धन लाभ, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल 7 जून 2018: गुरुवार का दिन इन 5 राशियों को देगा धन लाभ, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 10:15 pm IST

यायीजयद योग रात 10:07 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। गुरुवार होने के साथ-साथ अष्टम होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 7 june 2018 thursday
 Horoscope 7 june 2018 thursday

धनु राशि
आज आपको किसी काम से शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ेगी। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है, जिसे लेकर आप घर पर आ सकते हैं। ऑफिस में आपका आत्मविश्वास से बॉस आपसे खुश होंगे। अगर आज नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के ट्रैवल्स एजेंसी वाले लोगों का दिन बढ़िया आज विशेषकर बढ़िया रहेगा। उन्हें अचानक से कहीं से धन लाभ हो सकता है। लवमेट आज किसी ट्रिप का प्लान बना सकते है। गणेश जी को हल्दी की गांठ चढ़ाएं, सारे काम सफल होंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन आगे बढ़ने के लिए बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें दूर हो जाएंगी। आज बिल्डर्स को धन लाभ होगा। पहले से बनाई हुई योजनाएँ आज पूरी हो जाएंगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। छोटी उम्र की कन्या का आशीर्वाद लें, आपकी सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल