1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 जून 2018: गुरुवार का दिन इन 5 राशियों को देगा धन लाभ, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल 7 जून 2018: गुरुवार का दिन इन 5 राशियों को देगा धन लाभ, लेकिन इस राशि के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 10:15 pm IST

यायीजयद योग रात 10:07 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। गुरुवार होने के साथ-साथ अष्टम होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 7 june 2018 thursday
 Horoscope 7 june 2018 thursday

कुंभ राशि
आज आपका दिन कारोबार के लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में पहले की अपेक्षा काफी लाभ होगा। आज ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता जरुर हाथ लगेगी  इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है, नियमित व्यायाम करें। हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं, आपके सभी दुःखों का हल निकलेगा।

मीन राशि
आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें । इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। काम से रिलेटेड विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा । गायत्री मंत्र का जाप करें, सब काम सफल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल