1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 मई 2018: मंगलवार को बन रहा है शुक्ल योग, इन राशियों की लाइफ में ला सकता है संकट

राशिफल 8 मई 2018: मंगलवार को बन रहा है शुक्ल योग, इन राशियों की लाइफ में ला सकता है संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 05:51 pm IST,  Updated : May 08, 2018 09:10 am IST

राशिफल 8 मई 2018: मंगलवार होने के साथ-साथ शुक्ल योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए मंगलवार का दिन अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 8 may 2018- India TV Hindi
horoscope 8 may 2018 Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता शीतला की पूजा करने का विधान है।

मंगलवार होने के साथ-साथ शुक्ल योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए मंगलवार का दिन अशुभ साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश  से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपकी किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। आज करियर में तरक्की के रास्ते बनेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा भी होगी। प्रेम संबंधो में मजबूती आयेगी। इसके साथ ही दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। आज कोई छोटा उद्दोग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है।

घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से आज मुलाकात भी हो सकती है। गाय को रोटी खिलायें। बिजनेस में और तरक्की मिलेगी ।

वृष राशि

राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी । आज पूरे दिन आप नयी उर्जा से भरे रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी मिल सकता है।

टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े लोगों बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। भगवान शंकर को बेलपत्र चढ़ायें । करियर में और आगे बढ़ेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल