1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Panchak: अशुभ पंचक 8 मई से शुरु, भूलकर भी न करें ये काम

Panchak: अशुभ पंचक 8 मई से शुरु, भूलकर भी न करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 07:09 am IST,  Updated : Jul 29, 2018 09:00 pm IST

हिंदू पंचांग के अनुसार इस माह में पंचक 8 मई से शुरु हो रहे है। जो कि 13 मई तक चलेगें। इस बार मंगलवार को शुरु होने के कारण इन्हें 'अग्नि पंचक' कहा गया है। जानिए कौन से करना करना होता है अशुभ।

Panchak started on 8 may tuesday- India TV Hindi
Panchak started on 8 may tuesday

धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार पंचक में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। अगर आपने इस काल में कोई शुभ काम किया तो उसका फल अच्छा साबित नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस माह में पंचक 8 मई से शुरु हो रहे है। जो कि 13 मई तक चलेगें। इस बार मंगलवार को शुरु होने के कारण इन्हें 'अग्नि पंचक' कहा गया है। जानिए कौन से करना करना होता है अशुभ।

अग्नि पंचक होने का कारण

हिंदू शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को पड़ने के कारण इसको अग्नि पंचक कहा गया है। जिसके कारण इन 5 दिनों में आग से सबसे ज्यादा भय रहता है।

पंचक काल
पंचक प्रारंभ: 08 मई 2018 को रात 09:00 बजे
पंचक समाप्त: 13 मई 2018  दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक

पंचकों में न करें ये शुभ काम

  • अगर मकान बन रहा है, तो बनने दें लेकिन इन दिनों में ढलाई नहीं करनी चाहिए।
  • हिंदू धर्म में माना जाता है कि पंचक के दिनों में चारपाई बनवाना अच्छा नहीं होता है। यह बड़े संकट का बुलावा होता है। इसलिए चारपाई 5 दिन बाद बनवाएं।
  • अगर किसी की शादी हुई है तो नई दुल्हन को घर न लाना चाहिए। इसके साथ ही विदा भी नहीं करना चाहिए। अशुभ माना जाता है।
  • पंचक में अगर किसी की मृत्यु हो गई है तो उसके अंतिम संस्कार ठीक ढंग से न किया गया तो पंचक दोष लग सकते है। इसके बारें में विस्तार से गरुड़ पुराण में बताया गया है जिसके अनुसार अगर अंतिम संस्कार करना है तो किसी विद्वान पंडित से सलाह लेनी चाहिए और साथ में जब अंतिम संस्कार कर रहे हो तो शव के साथ आटे या कुश के बनाए हुए पांच पुतले बना कर अर्थी के साथ रखें। और इसके बाद शव की तरह ही इन पुतलों का भी अंतिम संस्कार विधि-विधान से करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें पंचको में और कौन से काम नहीं करना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल