1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, कुछ ऐसा पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव

Weekly Horoscope: इस सप्ताह कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, कुछ ऐसा पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 03:48 pm IST

साप्ताहिक राशिफल:16 से 22 अप्रैल के बीच कई खास योग बन रहे है। इसके साथ ही कई ग्रह राशिपरिवर्तन कर रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। इसके साथ ही मेष राशि का सूर्य कुछ राशियों को परेशान कर सकता है। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह...

Weekly Horoscope 16 April to 22 april 2018
Weekly Horoscope 16 April to 22 april 2018

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। सप्तम भाव में चंद्रमा के साथ सूर्य व शुक्र के होने से शुरुआती दो दिन आपकी रोमांटिक लाइफ के लिये उत्साहजनक नहीं कहे जा सकते। इस समय आप पर काम का दबाव कुछ ज्यादा रह सकता है हो सकता है सेहत संबंधी परेशानियों से भी आपको दो चार होना पड़े।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में होगा। इस समय आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। खान-पान और विश्राम के साथ व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें राहत मिल सकती है।

सप्ताह के उतरार्ध में आपकी राशि के स्वामी शुक्र राशि से अष्टम भाव में स्वराशिगत होंगे। वीकेंड पर आपको पार्टनर की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। इसी समय चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में रहेगा। फाइनेंशियली देखा जाये तो धन का आगमन तो होगा लेकिन पैसा बचाने के प्रयासों में सफलता नहीं मिलेगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत प्रतिस्पर्धात्मक कही जा सकती है। सप्ताहारंभ में आपकी राशि से छठे स्थान में सूर्य, चंद्रमा व शुक्र की युति बन रही है। तीन ग्रहों का यह संयोग आपकी सेहत के लिये लाभकारी कहा जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धाओं एवं व्यक्तिगत प्रतिद्वंदियों पर आप इस हफ्ते हावि रह सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में आ जायेंगें। लाइफ पार्टनर के साथ यदि गत दिनों से किसी तरह के मतभेद चल रहे हैं तो इस समय गिले शिकवे दूर होकर नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में आ जायेंगें। इन दो दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

इसी समय शुक्र भी आपकी राशि से सप्तम भाव में आ जायेंगें। इस समय आपको लाइफ पार्टनर की पूरी सपोर्ट मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिये भी विवाह के योग बन सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में आ जायेंगें वीकेंड पर आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल