1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 07:33 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 07:36 am IST

यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। अपने लिये साथी की तलाश कर रहे अविवाहित जातक प्रयासरत रहें इस हफ्ते आपकी खास मुलाकात हो सकती है।

weekly horoscope- India TV Hindi
weekly horoscope

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। अपने लिये साथी की तलाश कर रहे अविवाहित जातक प्रयासरत रहें इस हफ्ते आपकी खास मुलाकात हो सकती है। हो सकता है आप अपनी दोस्ती को प्यार का नाम देने लगें। वहीं करियर और व्यवसाय के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिये बहुत महत्वपूर्ण और भाग्यशाली रहने की संभावना है। निवेश के लिये यह बिल्कुल उचित समय है। आर्थिक रुप से भी आपको काफी लाभ रहने के आसार हैं। 

वृषभ राशि: इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। घर पर थोड़ा संभल कर रहें अपने जीवनसाथी या परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। अपने साथी की भावनाओं का खयाल रखें। हो सके तो अपने गुस्से पर नियंत्रण करें व संयम से काम लें। सप्ताहांत तक आपके जहन में भावनात्मक उथल-पुथल मची रहने के आसार हैं। इस हफ्ते अपना पूरा फोकस कार्यस्थल अथवा व्यवसाय में लगाने पर करें तो परिणाम सकारात्मक मिलेंगें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल