1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 07:33 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 07:36 am IST

यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। अपने लिये साथी की तलाश कर रहे अविवाहित जातक प्रयासरत रहें इस हफ्ते आपकी खास मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि: इस सप्ताह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा एक नई स्फूर्ति को महसूस कर सकते हैं जिस कारण कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय हो सकता है। हो सकता है कोई बड़ा अवसर भी इस सप्ताह आपके हाथ लगे बशर्ते आप उसको लपक सकें। लेकिन आपके लिये सलाह है कि अति उत्साह से बचकर रहें और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अपने कामकाजी जीवन को अपने व्यक्तिगत व पारिवारिक जीवन पर हावि न होने दें। सकारात्मकता, संतुलन और संयम रख आप हर क्षेत्र में उन्नति की और अग्रसर हो सकते हैं। 

कर्क राशि: यदि पिछले कुछ समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो जी जान से प्रयास करें कामयाबी मिल सकती है। यदि आपको किसी की मदद की जरुरत है तो निस्कोंच होकर अपने साथियों से मदद मांगें आप मदद के लिये एक हाथ मांगेंगें तो हो सकता है आपकी मदद के लिये दस हाथ आगे आंयें। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मन हो सकता है ऐसे में मुलाकात हो जाये तो उसकी खुशी का अंदाजा आप लगा सकते हैं। व्यावसायिक रुप से किसी नई परियोजना में निवेश करने का मन बना सकते हैं मुनाफा रहने के आसार हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहने के आसार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल