1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 07:33 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 07:36 am IST

यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। अपने लिये साथी की तलाश कर रहे अविवाहित जातक प्रयासरत रहें इस हफ्ते आपकी खास मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि: यदि पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या व्यवसाय में प्रतिद्वंदी आप पर हावि होने की कोशिश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आप उन्हें मात देने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी मेहनत और रचनात्मकता के आगे विरोधी बौने साबित हो सकते हैं बशर्ते आप हाथ आये अवसर को न जाने दें। संयम आपका सबसे बड़ा गुरु साबित हो सकता है इसलिये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें आवेश में आकर या जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय न लें। आपके आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगें इसकी उम्मीद की जा सकती है। अपने प्यार की और से भी आप संतुष्ट रहेंगें इसकी पूरी संभावना है। 

वृश्चिक राशि: यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली और लाभकारी रहने की संभावना है। यदि आपका कोई मामला न्यायालय में फैसले के लंबित है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो उम्मीद की जा सकती है कि फैसला आपके हक में ही हो। कामकाजी व्यक्ति जिन्हें हाल ही में नई जिम्मेदारियां मिली हैं थोड़े चिंतित हो सकते हैं। रोमांटिक जीवन की ओर देखा जाये तो आपमें से कुछ जातक अपने नए जीवन की शुरुआत कर आगे बढ़े सकते हैं। संतान के बारे में सोचने के लिये भी यह आपके लिये उचित समय है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल