1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 अप्रैल: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 07:33 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 07:36 am IST

यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। अपने लिये साथी की तलाश कर रहे अविवाहित जातक प्रयासरत रहें इस हफ्ते आपकी खास मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि: इस सप्ताह आपका रचनात्मक स्तर काफी ऊंचा रहने के आसार हैं। रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वाले जातक बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। अविवाहित जातक रचनात्मकता का इस्तेमाल कर अपने साथी को नए अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं जिससे आप अपने साथी को रिझा सकते हैं। व्यवसायियों के लिये अपने नए उत्पाद का प्रमोशन करने का यह बिल्कुल उचित समय है। थोड़ी रचनात्मकता अपनाकर आपको गुणात्मक नतीजे मिल सकते हैं। विवाहित जातक संबंधों में थोड़ी निरसता महसूस कर सकते हैं लेकिन सप्ताहांत पर आपको अपने साथी से आश्चर्यजनक खुशी मिलने की संभावना है। जेब पकड़ कर रखें ढ़ीली हो सकती है। 

मकर राशि: इस हफ्ते आपका मूड काफी अच्छा रहने की संभावना है। अपने परिवार के साथ हाल ही में बिताये गये कुछ अहम लम्हों को याद कर ही पूरा सप्ताह गुजार सकते हैं। जीवनसाथी से भी आपको भरपूर प्यार मिलने के आसार हैं। यह समय अपने काम पर पूरी तरह फोकस करने का समय है। व्यवसायी अपनी नई परियोजना मुकाम तक ले जाने की कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। अविवाहित जातक अपने सपनों के साथी से मुलाकात कर सकते हैं प्रयासरत रहें। आर्थिक रुप से आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण कर बचत की और ध्यान देना चाहिये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल