1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेकफास्ट में बनाएं गरमा-गरम बेसन के स्वादिष्ट पराठे

ब्रेकफास्ट में बनाएं गरमा-गरम बेसन के स्वादिष्ट पराठे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2015 07:48 pm IST,  Updated : Dec 16, 2015 07:52 pm IST

बेसन के टेस्टी पराठे बनाए है। जो खाने में बहुत हेल्दी रेसिपी है। साथ ही बच्चें भी इन्हें चट कर जाएगे। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है। जानिए कैसे बनाएं बेसन के पराठे।

paratha- India TV Hindi
paratha

नई दिल्ली: सुबह-सुबह बच्चों के लिए लंच बाक्स बनाना या घर में ब्रेकफास्ट बनाना। रोज-रोज क्या बनाएं समझ नही आता। सभी वही चीजे खाकर थक से गए है। अगर आप कुछ अलग बनाना चाहती है। आपने बेसन की बहुत सी चीज बनाई और खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी बेसन के टेस्टी पराठे बनाए है। जो खाने में बहुत हेल्दी रेसिपी है। साथ ही बच्चें भी इन्हें चट कर जाएगे। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है। जानिए कैसे बनाएं बेसन के पराठे।

सामग्री

1. दो कप बेसन
2. आधा कप आटा
3. काटा हुआ प्याज
4. थोड़ी कटी हुई अदरक
5. एक चम्मच हल्दी पाउडर
6. एक चम्मच जीरा
7. थोड़ी कटी हुई धनिया
8. स्वादानुसार नमक
9. आवश्कतानुसार तेल
10. थोडी कटी हुई हरी धनिया

ऐसे बनाए बेसन के पराठे
सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, आटा, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा, हरी धनिया को डालकर अच्छी तरह से गूथें। इसमें साथ में ही थोड़ा सा तेल डाल लें। जिससे वह थोडे शुष्क हो जाएगे। जब यह मुलायम-मुलायम बनकर तैय़ार हो जाएं तो इसे एक बेलन की सहायता से पराठा के आकार में बेल लें।

पराठों की तरह तेल लगाकर अच्छी करह से दोनों तरफ सेक लें। आपके बेसन के पराठे बनकर तैयार है। इसे आप अचार या फिर चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल