1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लॉकडाउन में बनाएं टेस्टी और हेल्दी अखरोट पोहा, जानें बनाने का तरीका

लॉकडाउन में बनाएं टेस्टी और हेल्दी अखरोट पोहा, जानें बनाने का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 01:14 pm IST

आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में कुछ हेल्दी बनाने की सोच रहे हैं तो आप अखरोट पोहा बना सकते हैं। जानें इस रेसिपी को बनाने की विधि। 

Walnut poha- India TV Hindi
Walnut poha Image Source : INSTRAGRAM/RELIANCEFRESH

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में हम कई तरह की रेसिपी बनाना सीख रहें है अगर ऐसे में ही आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में कुछ हेल्दी बनाने की सोच रहे हैं तो आप अखरोट पोहा बना सकते हैं। जानें इस रेसिपी को बनाने की विधि। 

सामग्री

  • डेढ़ कप पोहा
  • 1 चम्मच घी
  • थोड़ी हींग
  • 4-5 करी पत्ता
  • 1 छोटी कटी हुई मिर्च
  • 1 छोटा कटा हुआ प्याज
  • आधा कप छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ अखरोट
  • थोड़ा हरा धनिया
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 नींबू का रस 
  • नमक स्वादानुसार

लॉकडाउन में 5 बेसिक करी वाली सब्जी सिर्फ 20 मिनट में करें तैयार, जानें बनाने का तरीका

ऐसे बनाएं अखरोट पोहा

पोहा को लेकर उसे 2-3 बार धो लें और छिन्नी में 10-15 मिनट रखा रहने दीजिए।  अब एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें हींग डालें। इसके बाद इसमें प्याज, करी पत्ता, मिर्च डालकर करीब 5 मिनट फ्राई करें। अब इसमें अखरोट डालें और 2-3 मिनट फ्राई करें। अब इसमें हल्दी और नमक डालें इसके बाद इसमें पोहा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद हरा धनिया डाल दें। अब गैंस बंद कर दें और नींबू डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।

कोरोना वायरस: इम्यूनिटी मजबूत करेगा पुदीने का पानी, इस तरह करें तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल