1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Sunday Recipes: रविवार को घर पर बनाएं ये आसान रेसिपी, पति-बच्चे हो जाएंगे खुश

Sunday Recipes: रविवार को घर पर बनाएं ये आसान रेसिपी, पति-बच्चे हो जाएंगे खुश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 12:27 pm IST

संडे यानि रविवार एक ऐसा दिन होता है, जब घर पर पूरा परिवार इकट्ठा होता है। बच्चों की स्कूल की तो पति की ऑफिस में छुट्टी होती है। ऐसे में बाहर घूमने के अलावा आप घर पर बढ़िया-सी रेसिपी बनाकर सभी का दिल खुश कर सकती हैं। 

पूरी और सब्जी- India TV Hindi
पूरी और सब्जी

मुंबई: संडे यानि रविवार एक ऐसा दिन होता है, जब घर पर पूरा परिवार इकट्ठा होता है। बच्चों की स्कूल की तो पति की ऑफिस में छुट्टी होती है। ऐसे में बाहर घूमने के अलावा आप घर पर बढ़िया-सी रेसिपी बनाकर सभी का दिल खुश कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। जी हां, हम आपको ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झटपट तैयार हो जाती हैं।

एग चीला (Egg Chilla)

एग चीला बनाने के लिए बेसन, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, नमक और लाल मिर्च की जरूरत होती है। इसमें दूध और अंडे का घोल मिला दें। फिर धीमी आंच पर तवे पर एग चीला बनाएं और सभी का दिल जीत लें।

एग चीला
एग चीला

मुगलई पराठा (Mughlai Paratha)

संडे के दिन सुबह का नाश्ता कुछ स्पेशल होना चाहिए। अगर आप रोटी या सिंपल पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो मुगलई पराठा ट्राई करें। इसके लिए आपको आटा, मैदा, पानी, दही, सूजी, बेकिंग पाउडर, घी और तेल की जरूरत पड़ेगी। इन सब को आपस में मिलाकर गूंथ ले और पराठे बनाएं। ये भी झटपट बनने वाली आसान रेसिपी है। 

मुगलई पराठा
मुगलई पराठा

गर्मागर्म पूड़ियां और मसालेदार सब्जी

गर्मागर्म और क्रिस्पी पूड़ियों का नाम सुनते ही बच्चे क्या बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है और इसके साथ मसालेदार सब्जी (भिंडा या आलू) हो जाए तो फिर क्या ही कहना। इसको बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है। आप नाश्ते में भी ये रेसिपी बना सकती हैं।

पूरी और आलू की सब्जी
पूरी और आलू की सब्जी

ब्रेड रोल या पनीर के पकौड़े

ब्रेड रोल झटपट बनने वाली आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी है। वहीं, पनीर के पकौड़े खाकर आपका दिल खुश हो जाता है। इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।

पनीर पकौड़ा
पनीर पकौड़ा

सूजी और बेसन का हलवा

संडे हो और हलवा ना बनें तो मज़ा नहीं आता है। भई, कुछ तो मीठा होना ही चाहिए। इसलिए सूजी या फिर बेसन का हलवा बनाएं और दिल खोलकर सभी को खिलाएं।

बेसन का हलवा
बेसन का हलवा

Also Read:

Mug Cake Recipe: घर पर ही ऐसे 10 मिनट में बनाएं Vegan Chocolate Mug Cake

Recipe: कम समय में बनाना है टेस्टी ब्रेकफास्ट तो इस तरह बनाएं 'मिसल पाव'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल