1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Gatte Ki Sabji Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी गट्टे की सब्जी

Gatte Ki Sabji Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी गट्टे की सब्जी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 06:02 pm IST

Gatte Ki Sbji Recipe: गट्टे की सब्जी एक ग्लूटन फ्री इंडियन रेसिपी है जो बेसन से बनाई जाती है। मुख्य रूप में ये सब्जी राजस्थानी सब्जी है। जानें बनाने की सिंपल विधि।

Gatte ki sbji- India TV Hindi
Gatte ki sbji Image Source : INSTRAGRAM-HINA GUJLAR

Gatte Ki Sbji Recipe: गट्टे की सब्जी एक ग्लूटन फ्री इंडियन रेसिपी है जो बेसन से बनाई जाती है। मुख्य रूप में ये सब्जी राजस्थानी सब्जी है। राजस्थान में लगभग हर घर में ये  सब्जी वेजेटेरियन फू़ड के तौर में बनाई जाती है। इसे आप रोटी या फिर चावल के साथ खा सकते है। जानें गट्टे की सब्जी बनाने की विधि।

गट्टे बनाने के लिए सामग्री

  • डेढ़ कप बेसन
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच सौफ
  • एक चुटकी नमक
  • आधा कप दही
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 चम्मच कुकिंग ऑयल

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 मीडियम साइज के प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • 3-4 लहसुन की कली
  • एक इंच अदरक कद्दूकस की हुई
  • 1 कप दही
  • 1 चौथाई चम्मच हींग
  • 2 चम्मट लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच कुकिंग ऑयल

ऐसे बनाएं गट्टे

सबसे पहले एक बाउल में बेसन, जीरा, सौफ, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें पानी डालकर सॉलिड गूंथ लें। अब इसकी लंबी सी लोई (बेलन की तरह) बना लें। इसके बाद इसे 15-20 मिनट एक कपड़े से ढक कर रख दें। अब एक बड़े पैन में 6-7 कप पानी डालकर इस लोई को उबाल लें। उबलने के बाद इस लोई को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।  अब पैन में ऑयल डालकर इन्हें धीमे से फ्राई कर लें।

ऐसे बनाए गट्टे की सब्जी

  • सबसे पहले ग्रेवी बनाने के लिए एक ग्राइडर में प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर प्यूरी बना लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद हींग डालें और फिऱ टमाटर प्याज की प्यूरी डालकर कुछ देर फ्राई करें। अब इसमें मसाले, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर 8-9 मिनट पकाएं।
  • जब मसाले से तेल छूटने लगे तो इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके धीमी आंच में पकाएं।
  • थोड़ा पक जाने के बाद इसमें गट्टे डाल दें और थोड़ी देर पकने दें। अब आपकी ग्रेवी बनकर तैयार है। इसे आप कटा हुई हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल