1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में ऐसे मजा लें टेस्टी गाजर के हलवा का

सर्दियों में ऐसे मजा लें टेस्टी गाजर के हलवा का

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2016 04:53 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 04:55 pm IST

गाजर का हलवा बड़े लोग क्या बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। इसे वह भी बड़े ही चाव से खाना पसंद करते है। तो फिर इस ठंड में गाजर का हलवा का मजा क्यों न लिया जाए। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।

gajar ka hlwa- India TV Hindi
gajar ka hlwa

नई दिल्ली: ठंड का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में तो गाजर का आना शुरू हो जाता है। बात हो गाजर की और इनके हलवे की बात न हो तो फिर सर्दियों की बात ही क्या। गाजर के हलवा की बात सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गाजर का हलवा बड़े लोग क्या बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। इसे वह भी बड़े ही चाव से खाना पसंद करते है। तो फिर इस ठंड में गाजर का हलवा का मजा क्यों न लिया जाए। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।

ये भी पढ़े-

सामग्री

1. एक किलो गाजर
2. डेढ़ कप चीनी
3. एक कप मावा
4. एक कप दूध
5. दो चम्मच देशी घी
6. थोड़ी किशमिश कटी हुई
7. 15-20 कटे हुए काजू
8. 10-15 कटे हुए बादाम
9. थोड़ी पीसी हुई छोटी इलायची
10. थोड़ा नारियल कद्दूकस किया हुआ

ऐसे बनाए गाजर का हलवा
सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लीजिए। इसके बाद एक कढ़ाई में मावा डालकर अच्छी तरह से भुन लें और इसे एक कटोरे में रख लें। इसके बाद गैस में एक कढ़ाई रख कर उसमें थोडा सा घी डालकर गाजर डालकर भुनिए। तब तक इसे भुनें जब तक कि इसका पानी न खत्म हो जाए। इसके बाद इसमें दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और थोडा इसें पकने दे।

जब यह ठीक ढंग से पक जाए फिर इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाते रहे ताकि यह कढ़ाई में नीचे से ना लगे। फिर इसमें घी डालकर अच्छी करह से भुनें। जब यह अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें किशमिश, काजू, बादाम और मावा डालकर हलवे को 2-3 मिनट तक चलाए। इसके बाद गैस बंद कर दीजिए और इसमें इलायची पाउडर डाल दे और इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर सजा दें।

आपका गरमा-गरमा हलवा बनकर तैयार हो गया। इसे आप चाहे तो गर्म खाए या फिर ठंडा करके। इसे आप अपने फ्रीज में कम से कम 7 दिनों के लिए स्टोर कर रख सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल