1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी मूली की चटनी

Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी मूली की चटनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2016 11:56 am IST,  Updated : Jun 03, 2016 06:31 am IST

आपने मूली से बनी कई चीजे खाई होगी। जैसे कि सलाद, आचार या फिर इसका पराठा। लेकिन आपने कभी इससे बनी हुई चटनी खाई है। जो कि बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है। जानिए

radish chutney- India TV Hindi
radish chutney

रेसिपी डेस्क: आपने मूली से बनी कई चीजे खाई होगी। जैसे कि सलाद, आचार या फिर इसका पराठा। लेकिन आपने कभी इससे बनी हुई चटनी खाई है। जो कि बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है। तो फिर ट्राई करें मूली से बनी चटनी। जोकि कम समय और बनाने में आसान है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में। इसे आप लंच, डिनर कभी भी ले सकते है।

ये भी पढ़े-

 सामग्री

1. दो कद्दूकस हुई मूली
2. एक कप ताजा दही
3. एक चम्मच भुना जीरा पाउडर
4. एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
5. एक बारीक कटा हुआ हरा मिर्च
6. थोड़ा कटा हरा धनिया
7. स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं मूली की चटनी
सबसे पहले एक बाउल में दही लेकर फेट लें फिर इसमें कद्दूकस की गई मूली और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें। आपकी मूली की चटनी बनकर तैयार है। इसे आप पराठे, पूरी या चावल के साथ सर्व कर सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल