1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे पर आसानी से बनाएं अरबी की स्पाइसी सब्जी

Recipe: ऐसे पर आसानी से बनाएं अरबी की स्पाइसी सब्जी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 08, 2018 12:56 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 12:56 pm IST

अरबी की सब्जी बहुत ही स्पाइसी और ग्रेवी बावी बनाई जा सकती है। अभी तक आपने इसकी फ्राई सब्जी ही खाई होगी। जानें इसे बनाने की विधि के बारें में।

Arbi KI Sbji- India TV Hindi
Arbi KI Sbji

रेसिपी डेस्क: अरबी की सब्जी बहुत ही स्पाइसी और ग्रेवी बावी बनाई जा सकती है। अभी तक आपने इसकी फ्राई सब्जी ही खाई होगी। जानें इसे बनाने की विधि के बारें में।

अरबी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • आधा किलो अरबी
  • 5 चम्मच घी या बटर
  • 1 चम्मच जीरा
  • एक चौथाई चम्मच अजवायन
  • एक चुटकी हींग
  • 2 चम्मच कद्दूकस की हुई लहसुन
  • 2 मीडियम के टमाटर का पेस्ट
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1-2 हरी मिर्च
  • थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया गार्निश के लिए

ऐसे बनाएं अरबी की सब्जी

  • सबसे पहले अरबी को लेकर साफ करते छिलका हटा लें और इसे स्लाइस में काट लें।
  • अब एक कढ़ाई में 4 चम्मच घी या बटर डालें। हल्का गर्म होने के बाद इसमें अरबी के स्लाइस को डालकर फ्राई कर लें। जिससे की यह थोड़े क्रिस्पी हो जाए। फिर इन्हें प्लेट में निकाल लें।
  • अब इसे पेन में बचे घी में थोड़ा और घी डाल लें। इसके बाद इसमें जीरा, अजवायन, हींग, लहसुन डालकर 10-20 सेकंड फ्राई करें। इसके बाद इसमें टमामटर प्यूरी मिक्स कर दें।
  • अब गैस की आंच धीमी कर इसे पकने दें और इसमें सभी मसाले डाल दें और कम से कम आधा कप पानी डालकर उबलने दें। फिर इसमें अरबी भी डाल दें।
  • अब इसे धीमी आंच में इसे 15 मिनट पकने दें। फिर गैस बंद कर दें। आपकी अरब की सब्जी बनकर तैयार है। इसे हरा धनिया से गर्निश करके सर्व करें।  

संबंधित खबरें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल