1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: वीकेंड पर बच्चों के लिए बनाएं दही बटाटा पूरी चाट, ये है पूरी रेसिपी

Recipe: वीकेंड पर बच्चों के लिए बनाएं दही बटाटा पूरी चाट, ये है पूरी रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 04, 2019 07:44 am IST,  Updated : May 04, 2019 07:44 am IST

वीकेंड पर सबका मन करता है कुछ खास, कुछ स्पेशल खाने का। तो क्यों न इस वीकेंड आप भी अपने बच्चों को बटाटा पूरी चाट। बच्चों को यह रेसिपी काफी एक्साइटिंग लगती है और उनके लिए कुछ अलग भी हो जाता है।

दही बटाटा पूरी चाट- India TV Hindi
दही बटाटा पूरी चाट

वीकेंड पर सबका मन करता है कुछ खास, कुछ स्पेशल खाने का। तो क्यों न इस वीकेंड आप भी अपने बच्चों को बटाटा पूरी चाट। बच्चों को यह रेसिपी काफी एक्साइटिंग लगती है और उनके लिए कुछ अलग भी हो जाता है। आप चाहें तो इसे बनाने में थोड़ी-बहुत मदद बच्चों की भी ले सकती हैं। इससे उन्हें और भी मजा आएगा।

सामग्री :

पानी पूरी- आवश्यकतानुसार
उबले आलू- 2 
चाट मसाला पाउडर- 1 चम्मच 
नीबू का रस- 1 चम्मच 
बारीक कटा प्याज- 2

दही के लिए सामग्री :
दही- 1/2 कप
काला नमक- स्वादानुसार
चीनी- 1 चम्मच 

गार्निशिंग के लिए: 
लाल मिर्च पाउडर- आवश्यकतानुसार 
चाट मसाला पाउडर-आवश्यकतानुसार 
हरी चटनी- 1/2 कप 
मीठी चटनी- 1/2 कप 
सेव- 1 कप

विधि :
एक बाउल में आलू का छिलका छीलकर मैश करें। उसमें चाट मसाला और नीबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। एक दूसरे बाउल में दही, काला नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। सर्विंग प्लेट में पानी पूरी रखें और एक-एक करके सारी पानी पूरी के बीच में छेद करें। उसमें थोड़ा-थोड़ा आलू वाला मिश्रण डालें। ऊपर से थोड़ा-थोड़ा प्याज, दही, दोनों चटनियां, सेव, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती डालें। तुरंत सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल