1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Karwa Chauth Special Recipe: करवा चौथ पर बनाएं बिना प्याज-लहसुन के पनीर बटर मसाला, ये रही रेसिपी

Karwa Chauth Special Recipe: करवा चौथ पर बनाएं बिना प्याज-लहसुन के पनीर बटर मसाला, ये रही रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2020 12:07 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 03:08 pm IST

करवा चौथ के दिन अगर आप बिना लहसुन-प्याज के कुछ जायकेदार चटपटी रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो फिर ट्राई करें पनीर बटर मसाला।

Karwa Chauth Special Recipe: करवा चौथ पर बनाएं बिना प्याज-लहसुन के पनीर बटर मसाला, ये रही रेसपी- India TV Hindi
Karwa Chauth Special Recipe: करवा चौथ पर बनाएं बिना प्याज-लहसुन के पनीर बटर मसाला, ये रही रेसपी Image Source : INSTAGRAM/TEEKHIBIRYANI

4 नवंबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।  इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के वक्त चांद को अर्ध्य देने के बाद ही व्रत तोड़ती है। इस त्योहार में विभिन्न तरीके के पकवान बनाए जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस करवा चौथ में बिना लहसुन-प्याज के कुछ जायकेदार चटपटी रेसिपी बनाई जाए तो पनीर बटर मसाला से टेस्टी क्या हो सकता है। तो फिर जानिए पनीर बटर मसाला बनाने की सिंपल रेसिपी।

Karwa Chauth 2020: अगर आपका भी है पहला करवा चौथ तो जान लें पूरी पूजा सामग्री और सोलह श्रृंगार

बिना प्याज -लहसुन का पनीर बटर मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • दो कप पनीर
  • आधा कप क्रीम
  • दो चम्मच बटर
  • दो मीडियम साइज के टमाटर
  • कटी हुई अदरक
  • थोड़ा जीरा   
  • तीन बारीक कटी हरी मिर्च
  • एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
  • थोड़ी कसूरी मेथी
  • स्वादानुसार नमक 

Karwa Chauth 2020: जानिए किस दिन पड़ रहा है करवा चौथ, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

ऐसे बनाएं पनीर बटर मसाला

सबसे पहले ग्राइंडर में टमाटर, अदरक और हरी मिर्ट डालकर पेस्ट बना लें। अब एक कढ़ाई में बटर डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा डाल दें। इसके बाद इसमें अदरक- मिर्च का पेस्ट डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें मेथी डाल दें और थोड़ी देर फ्राई कर लें। इसके बाद  इसमें धनिया, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दें और थोड़ा पका लें। इसके बाद इसमें क्रीम डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और थोड़ी देर इसे पकने दें। इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और मिलाकर धीमी आंच में पकने दें। जब पनीर अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें। आपकी जायकेदार पनीर बटर मसाला रेसिपी बनकर तैयार है। 

Recipe: खाने का मन है कुछ चटपटा और स्वादिष्ट, तुरंत बनाएं पोटेटो पिनवील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल