1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. त्योहारों के मौसम में बनाएं खोया काजू बेसन के स्वादिष्ट लड्डू

त्योहारों के मौसम में बनाएं खोया काजू बेसन के स्वादिष्ट लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2016 01:21 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 01:33 pm IST

बेसन के लड्डू की बात हो, तो फिर क्या बात है। आपने बेसन के लड्डू घर में भी बनाएं होगे, लेकिन कभी आपने बेसन के लड्डू में खोया डाला है। जी हां बेसन में मावा डालकर बनाने से इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। तो फिर देर किस बात की। बनाइए खोया बेसन के लड्डू।

 khoya kaju besan laddu recipe- India TV Hindi
khoya kaju besan laddu recipe

रेसिपी डेस्क: त्योहारों का मौसम है और कुछ मीठा न बने तो फिर त्योहार किस बात का। घर में विभिन्न तरह की मिठाइयां बनती है। इसमें लड्डू भी बनते है। लड्डूओं का नाम हो और मुंह में पानी न आएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता है और फिर बेसन के लड्डू की बात हो, तो फिर क्या बात है। आपने बेसन के लड्डू घर में भी बनाएं होगे, लेकिन कभी आपने बेसन के लड्डू में खोया डाला है। जी हां बेसन में मावा डालकर बनाने से इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है।  तो फिर देर किस बात की। बनाइए खोया बेसन के लड्डू।

ये भी पढ़े-

सामग्री

1. एक कप बेसन
2. एक कप मावा
3. एक चौथाई कप घी
4. आधा कप चीनी पाउडर
5. एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
6. 20-25 दरदरे किए हुए काजू

ऐसे बनाएं लड्डू

  • सबसे पहले नॉन स्टिक पैन गर्म कर उसमें घी डालें। इसके बाद बेसन डालें और इसे तब तक भूने जब तक इससे खूशबू न आने लगें।
  • फिर इसमें खोया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
  • इसे बाद इसे किसी बाउल या प्लेट में निकाल लें।
  • फिर इस मिश्रण में चीनी पाउडर अच्छी तरह मिलाकर लड्डू के आकार में बना लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल