1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. जब खाना बनाने का नहीं हो मन और बच गई हो दाल, तो ऐसे बनाइए टेस्टी पराठा

जब खाना बनाने का नहीं हो मन और बच गई हो दाल, तो ऐसे बनाइए टेस्टी पराठा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 01:25 pm IST

खाना खा लिया है और फिर भी दाल बच गई है तो अब बिल्कुल भी परेशान न हों। आज हम आपको बची हुई दाल का टेस्टी पराठा बनाना बताएंगे।

Paratha - India TV Hindi
Paratha -पराठा Image Source : INSTAGRAM/PLATES_AND_PLATTERS

नपातुला खाना बनाना मुश्किल होता है। कई बार ऐसा होता है कि रात को खाने में दाल बनाई और वो बच गई। ऐसे में सुबह उसी दाल को हर कोई खाने से कतराता है। अगर दाल बहुत ज्यादा बच जाए तो और भी कलक लगती है। ऐसे में अगर आप उस बची हुई दाल की कोई डिश बना लें तो कहने ही क्या। आज हम आपको इसी बची हुई दाल का स्वादिष्ट पराठा बनाने का तरीका बताते हैं। खास बात है कि इसके टेस्ट से कोई ये भाप ही नहीं पाएगा कि ये पराठा आपने बची हुई दाल से बनाया है। 

बासी रोटियों से झटपट बनाइए ये चटपटी चपाती चाट, स्वाद ऐसा हर कोई मांगेगा बार-बार

बची हुई दाल का पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें 

बची हुई दाल
आटा
पिसी लाल मिर्च 
महीन कटी हरी मिर्च
महीन कटा प्याज 
हींग 
धनिया की पत्ती
नमक 
रिफाइंड

घर में न हो बनाने के लिए कोई भी सब्जी तो तुरंत बनाइए अचारी मिर्च, लगेंगे सिर्फ 10 मिनट

बनाने की विधि- सबसे पहले जितने भी आपको पराठे बनाने हैं उसी के अनुसार परात में आटा लीजिए। इस आटे को मसलने के लिए आपको पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है। इस आटे को बची हुई दाल से ही मसलना है। ऐसा इसलिए क्योंकि दाल में पानी होता है। अब आटे के ऊपर बची हुई दाल डाल दें। 

इसमें अब पिसी लाल मिर्च, महीन कटी हरी मिर्च, महीन कटा प्याज, आधा चम्मच हींग, धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डाल दें। अब इसे अच्छे से मसल लें। जैसे आप पराठा बनाते हैं उसी तरह से आटे की लोई बनाइए और बेलकर तवे पर रिफाइंड की सहायता से सेके। इस पराठे को चाय के साथ ऐसे ही या फिर अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल