1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: यूं बनाएं चटपटा नींबू का अचार, स्वाद के साथ-साथ बढ़ाएगा इम्यूनिटी

Recipe: यूं बनाएं चटपटा नींबू का अचार, स्वाद के साथ-साथ बढ़ाएगा इम्यूनिटी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 05:39 pm IST

आप चाहे तो नींबू का अचार भी बना सकते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं नींबू का अचार।

नींबू का अचार- India TV Hindi
नींबू का अचार Image Source : INSTAGRAM/VEGETABLESANDSPICES

नींबू का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। जहां एक ओर यह खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है वहीं दूसरी ओर मोटापा कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों से छुटकारा दिलता हैय़। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, कॉपर आदि पाया जाता हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।आप चाहे तो नींबू का अचार भी बना सकते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं नींबू का अचार। 

नींबू का अचार बनाने के लिए सामग्री

  • आधा किलो 4-8 टुकड़ों में कटा हुआ नींबू
  • स्वादानुसार नमक
  • 25 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 20 ग्राम पीसी हुई मेथी
  • आधा चमम्मच हल्दी पाउडर 
  • आधा कप तिल या सरसों का तेल

Independence Day 2020: तिरंगे के रंग में रंगी इन रेसिपीज के साथ मनाएं आजादी का जश्न, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका

ऐसे बनाएं नींबू का अचार

सबसे पहले कढ़ाई में तेल डालकर नींबू को धीमी आंच में करीब 10-12 मिनट फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। फिर 10 मिनट के लिए भूने। इसके बाद इसमें मेथी के बीज, हींग और हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह पकाएं। जब इसमें एक उबाल आ जाए तो उसके बाद करीब 10 मिनट पकाएं। गैस बंद करते ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे आप एयरटाइट कंटेनर में रख लें। 

Recipe: नाश्ते में बनाएं ये स्टफ्ड मूंगदाल अप्पे, स्वाद के साथ-साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल