1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर बैठे बनाइए फैबल चॉकलेट्स से शानदर चॉकलेट मैंगो पुडिंग और अन्य डैजर्ट्स, ये रहीं आसान रैसिपी

घर बैठे बनाइए फैबल चॉकलेट्स से शानदर चॉकलेट मैंगो पुडिंग और अन्य डैजर्ट्स, ये रहीं आसान रैसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 05:57 pm IST

फैबल चॉकलेट्स से आप घर पर बेहद स्वादिष्ट डैजर्ट्स बना सकते हैं। आइए जानते हैं रेसिपी।

CHOCHOLATES- India TV Hindi
घर बैठे बनाइए फैबल चॉकलेट्स से शानदर चॉकलेट मैंगो पुडिंग और अन्य डैजर्ट्स Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन की वजह से अगर आप भी बाहर की मजेदार चॉकलेट्स रेसिपी मिस कर रहे हैं तो हम आपके लिए आज कुछ आसान सी चॉकलेट रेपिसी लेकर आए हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। सबसे पहले आइए जानते हैं फैबल चॉकलेट्स से आप कैसे चॉकलेट मैंगो पुडिंग बना सकते हैं।

चॉकलेट मैंगो पुडिंग

आइए जानते हैं घर पर कैसे बना सकते हैं चॉकलेट मैंगो पुडिंग। तरीका बेहद आसान है, और बहुत जल्दी ये बनकर तैयार हो जाता है।

सामग्री

  • फैबेल मिल्क चॉकलेट- 250 ग्राम
  • अल्फोंसो मैंगो कटा हुआ- एक आम
  • मलाई- 100 मिली

विधि

1. पके हुए अल्फांसो आम को छीलें, काटें और पल्प बना लें।

2. लगभग 250 ग्राम फैबेल व्हाइट मिल्क चॉकलेट लें। इन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।

3. 100 ग्राम क्रीम लें

4. चॉकलेट के टुकड़ों पर उबली हुई क्रीम और आम का पल्प मिलाएं

5. 5 मिनट तक प्रतीक्षा करें। फिर मिक्सर में ब्लेंड कर लें।

6. शॉट ग्लास में डालें और आम के टुकड़ों से सजाएं।

7. फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रखें, और फिर एन्जॉय करें।

नोट- अगर गार्निश के लिए आवश्यक हो तो कटा हुआ पिस्ता डालें और परोसें।

बच्चों के लिए घर पर ऐसे बनाएं एगलेस चॉकलेट केक, स्वादिष्ट इतना कि बार-बार खाने का होगा मन

माइक्रोवेव चॉकलेट केक

बेहद आसान तरीके से आप घर पर माइक्रोवेव पर चॉकलेट केक बना सकते  हैं। इसके लिए आसान सी विधि और रेसिपी नीचे दी है।

सामग्री

  • फैबेल सॉफ्ट सेंटर बादाम मूस बार (टुकड़ों में तोड़कर)- 100 ग्राम
  • सन्फ्लॉवर तेल- 100 एमएल
  • महीन सफेद चीनी- 175 ग्राम
  • आटा- 140 ग्राम
  • कोकोपाउडर- 2 टेबलस्पून
  • बेकिंग पाउडर- 3 टेबलस्पून
  • अंडे- 2 (बड़े)
  • वनीला एसेंस- 1 टेबलस्पून

 Ganache के लिए सामग्री

  • फैबेल सॉफ्ट सेंटर बादाम मूस बार (टुकड़ों में)- 100 ग्राम
  • डबल क्रीम- 5 टेबलस्पून

विधि

1. केक पैन में थोड़ा तेल डालकर चिकना करें।

2. एक कटोरे में चीनी, आटा, कोको, फैबेल सॉफ्ट सेंटर बादाम मूस बार के टुकड़े और बेकिंग पाउडर मिलाएं। एक जग में, तेल, अंडे, वेनिला एसेंस और 100 मिलीलीटर गर्म पानी मिलाएं।

3. अब सूखी सामग्री को तरल सामग्री में मिलाएं और तब तक फेंटे जब तक उसमें की हर गांठ खत्म ना हो जाए। अब केक पैन में मिश्रण डालिए और अगर बुलबुले बनें तो उन्हें धीरे-धीरे फोड़ दें। अब पैन को पतली फिल्म से कवर कर दें।

4. 7 मिनट के लिए 800 वाट पर माइक्रोवेव में रख दें। निकालें और चाकू अंदर डालकर देखें पका यान हीं। अगर चाकू साफ निकलता है तो केक तैयार है और अगर चाकू में केक का पदार्थ लग जाता है तो 5 मिनट और पकाएं। अब क्लिंग फिल्म को हटा दें और इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। कांटा को बीच में दबाकर पकाया जाता है: अगर यह साफ आता है, तो केक तैयार है। अब फिल्म हटाकर उसे कूलिंग रैक पर रख दें।

5. ganache के लिए, चॉकलेट और क्रीम को लगभग 2 मिनट के लिए 600 वाट पर पिघलाएं। अब इसे अच्छी तरीके से मिला दें। एक बार केक ठंडा हो जाने के बाद, इस पर ganache फैला दें।

निर्देश: केक को एक एयरटाइट कंटेनर में 3 दिनों तक रखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल