1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Mushroom Spinach Soup Recipe: मशरूम-पालक के सूप से एलर्जी होगी क्योर, बस ऐसे झट से बनाएं

Mushroom Spinach Soup Recipe: मशरूम-पालक के सूप से एलर्जी होगी क्योर, बस ऐसे झट से बनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2021 10:08 am IST,  Updated : Mar 01, 2021 01:50 pm IST

अगर आप एलर्जी की समस्या से परेशान हैं तो मशरूम और पालक से बना ये सूप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए बनाने की सिंपल विधि।

एलर्जी का असर स्किन के साथ-साथ आंख, नाक, मुंह या फिर फेफड़ों में नजर आता है। एलर्जी कई तरह की हो सकती हैं। । इसके कारण नाक बंद होना, आंखों से पानी आना, बार-बार छींक आना, सिर भारी, सांस फूल जाना होना जैसी कई एलर्जी का सामना करना पड़ता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अनुसार देश के 40 प्रतिशत लोगों को किसी न किसी तरह एलर्जी हो जाती है। करीब 56 करोड़ को प्रदूषण से एलर्जी होती है। बदलते मौसम में अधिकतर लोग इस समस्या का सामना करते हैं। 

स्वामी रामदेव के मुताबिक, एलर्जी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों के साथ-साथ योग काफी कारगर हो सकता है। इसके साथ ही अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। वहीं अगर आप एलर्जी की समस्या से परेशान हैं तो मशरूम और पालक से बना ये सूप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि। 

बदलते मौसम में फ्लू, बुखार, पेट की परेशानी से सावधान, स्वामी रामदेव से जानिए एलर्जी से निजात पाने का बेस्ट फॉर्मूला

मशरूम-पालक सूप बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच गाय का घी
  • थोड़ा सा अजवाइन
  • एक चुटकी हींग
  • एक छोटा प्याज
  • 3-4 कली लहसुन
  • एक बाउल पालक का पेस्ट
  • 5-6 कटी हुई मशरूम

Neem Leaves Benefits For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है नीम, डाइट में करें शामिल

ऐसे बनाएं मशरूम-पालक का सूप

एक कढ़ाई में घी डलकर गर्म करे। गर्म हो जाने के बाद इसमें थोड़ा सा अजवाइन, हींग, अदरक, प्याज, लहसुन डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें पालक का पेस्ट और कटा हुआ मशरूम डालकर धीमे आंच में पकने दें। इसके बाद थोड़ा सा सेंधा नमक डाल दें। इसके बाद इसका सेवन कर लें। 

चश्मा हटाना चाहते हैं या आंखों की रोशनी करनी है तेज? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल