1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर ऐसे बनाएं राजस्थानी मिक्स दाल

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं राजस्थानी मिक्स दाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 02:44 pm IST

दाल सबसे ज्यादा हेल्दी होने के साथ बढिया मानी जाती है। जिसका सेवन आप किसी भी समय कर सकते है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर में आसानी से राजस्थानी मिक्स दाल बना सकते है।

Rajasthani mix dal recipe- India TV Hindi
Rajasthani mix dal recipe

रेसिपी डेस्क: दाल सबसे ज्यादा हेल्दी होने के साथ बढिया मानी जाती है। जिसका सेवन आप किसी भी समय कर सकते है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर में आसानी से राजस्थानी मिक्स दाल बना सकते है।

राजस्थानी मिक्स दाल बनाने के लिए सामग्री

  •  20 ग्राम धुली उड़द दाल
  •  10 ग्राम छिलके वाली उड़द दाल
  • 10 ग्राम छिलके वाली मूंगदाल
  • 10 ग्राम चना दाल 3 टेबलस्पून घी
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर      
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 टेबलस्पून गरम मसाला
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  •  2 हरी मिर्च
  • 5 कलियां लहसुन की
  • 1/4 टीस्पून जीरा 
  • एक चुटकी हींग
  •   बारीक कटी धनियापत्ती

ऐसे बनाएं

सबसे पहले सबी दालों को अच्छे से धुलकर प्रेशर कूकर में डालें। इसके साथ पानी, हल्दी, नमक डालकर कूकर का ढक्कन लगा दें। फिर तेज आंच पर दो सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद धीमी आंच में कुछ मिनट पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके प्रेशर कुकर की एयर निकलने दें। इसके बाद एक कढाई में तेल गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें। जीरा के तड़कने पर मिर्च, लहसुन वाला पेस्ट डालकर कुछ पका लें। फिर इसमें मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। फिर दालकर अच्छे से मिक्स करें औऱ गैस बंद करें। अब इसे धनियापत्ती से गार्निश करके सर्व करें।

ये भी पढ़ें-

Paneer Tikka Masala: इस तरह फटाफट बनाए पनीर टिक्का, यह है रेसिपी

गर्मी से पाना है निजात तो इस तरह 20 मिनट में बनाए 'दही की शर्बत'

आम का मुरब्बा तो आपने खूब खाया होगा, इस बार ट्राई करें तरबूज का मुरब्बा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल