1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आम का मुरब्बा तो आपने खूब खाया होगा, इस बार ट्राई करें तरबूज का मुरब्बा

आम का मुरब्बा तो आपने खूब खाया होगा, इस बार ट्राई करें तरबूज का मुरब्बा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2019 09:32 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 09:32 am IST

तरबूज के छिलके के गूदे से सब्जी या जैम तो बनती ही है। इससे बना हुआ मुरब्बा बहुत स्वादिष्ट और ठंडक पहुंचाने वाला होता है। इस मुरब्बे को हम फ्रूट क्रीम, आइसक्रीम, कुल्फी में भी डाल कर खा सकते है। जानें तरबूज के छिलके का मुरब्बा बनाने की विधि

 Watermelon Rind Pickles- India TV Hindi
Watermelon Rind Pickles Image Source : TASTY OF HOME

रेसिपी डेस्क: तरबूज के छिलके के गूदे से सब्जी या जैम तो बनती ही है। इससे बना हुआ मुरब्बा बहुत स्वादिष्ट और ठंडक पहुंचाने वाला होता है। इस मुरब्बे को हम फ्रूट क्रीम, आइसक्रीम, कुल्फी में भी डाल कर खा सकते है। जानें तरबूज के छिलके का मुरब्बा बनाने की विधि

तरबूज का आचार बनाने के लिए सामग्री

  • आधा किलो तरबूज के छिलके
  • आधा कप चीनी
  • आधा चम्मच इलाइची पाउडर
  • चुटकीभर जायफल पाउडर

 

watermelon
watermelon

ऐसे बनाएं तरबूज के छिलके का आचार

सबसे पहले तरबूज के छिलके को छील लें। हरा भाग पूरी तरह से निकालकर फेंक दें और बाकी के हिस्से को मोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में पानी डालकर मीडियम आंच में पकाएं। पानी में उबाल आते ही तरबूज के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक उबालें। तय समय के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर आंच बंद कर दे।

अब एक कटोरी में तरबूज के उबले टुकड़े डालकर चीनी के साथ मिक्स कर लें और 2 घंटे के लिए अलग रख दें। 2 घंटे बाद जब चीनी तरबूज के साथ पूरी तरह से घुल जाएगी. अब इसे धीमी आंच में एक पैन में पकाएं। इलायची पाउडर और जायफल पाउडर मिलाकर चाशनी को गाढ़ा होने तक चलाते रहें। एक तार की चाशनी बनी है या नहीं पता करने के लिए इसे उंगली और अंगूठे से चेक करके देखें, अगर तार बनती है तो चाशनी तैयार है। जब एक तार की चाशनी बन जाए तब समझ लें कि तरबूज का मुरब्बा तैयार है।

ये भी पढ़ें-

Recipe: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं एग फ्राइड राइस

लंच में खाना चाहते हैं कुछ खास, तो इस तरह 20 मिनट में बनाए 'धनिया पनीर'

Recipe: इस आसान तरीके से 20 मिनट में बनाएं 'आलू पालक'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल