1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेक फास्ट: बेसन और सूजी का चिल्ला बनानें की विधि

ब्रेक फास्ट: बेसन और सूजी का चिल्ला बनानें की विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 05, 2015 07:35 am IST,  Updated : Jul 06, 2015 08:04 am IST

नई दिल्ली: आप रोज-रोज ब्रेकफास्ट में एक ही  तरह का चिल्ला बना-बनाकर बोर है गई है। आप आज कुछ अलग बना कर अपनें परिवार को खुश करना चाहती है। तो बेसन और सूजी का चिल्ला

ऐसे बनाएं-

सबसे पहले दही में दो कप पानी मिलाकर फैंट कर पतला कर ले। फिर सूजी और बेसन को छान कर इसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिलाए। इसके बाद नमक मिलाकर 15 मिनट के लिये ढककर रख दे। 15 मिनिट बाद मिश्रण में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए।
गैस पर नॅानस्टिक तवा रख कर गरम करिए और थोड़ा तेल तवे पर डालें।

अब चम्मच की सहायता से इस मिश्रण को गरम तवे पर डालें और गैस धीमी कर दीजिए। इसके बाद चम्मच में तेल लेकर चिल्ले के चारों ओर डालिए और थोड़ा सा तेल चिल्ले के ऊपर भी डाल दीजिये। निचली सतह ब्राउन दिखने पर इसे दूसरी तरफ पलट दें और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेकिए। अब गरमागरम चिल्ला तैयार है इसे हरी चटनी या सॅास के साथ परोसे और अपनों के साथ बैठकर खाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल