1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में बनाएं स्वादिष्ट मशरुम बटर मसाला

डिनर में बनाएं स्वादिष्ट मशरुम बटर मसाला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2015 09:32 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:41 pm IST

नई दिल्ली: मशरूम बटर मसाला पनीर बटर मसाला की तरह ही होती है। यह बहुत ही स्पाइसी और टेस्टी डिश है। यह एक ऐसी डिश है जिसे आप डिनर में या फिर घर में कोई

Recipe: मशरुम बटर मसाला- India TV Hindi
Recipe: मशरुम बटर मसाला

नई दिल्ली: मशरूम बटर मसाला पनीर बटर मसाला की तरह ही होती है। यह बहुत ही स्पाइसी और टेस्टी डिश है। यह एक ऐसी डिश है जिसे आप डिनर में या फिर घर में कोई पार्टी हो तो इसे बना सकते है। इसे सभी लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करेगे और आपकी तारीफ करें बिना नही रह पाएगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है। जिसे बना कर आप अपने लोगों के बाच खुशियां बांट सकते है, तो बनाइए टेस्टी मशरुम बटर मसाला।

ये भी पढें- यू बनाएं तवा राइस के साथ

सामग्री

1. दो कप पतला कटा हुआ मशरुम
2. एक चम्मच बटर
3.आधा चम्मच धनिया पाउडर
4.तीन बारीक कटे हुए प्याज
5.एक बारीक कटे हुए टमाटर
6.एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
7.आधा चम्मच हल्दी पाउडर
8.एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
9.दो चम्मच लदसुन अदरक का पेस्ट
10.थोड़ी सा दालचीनी
11.तीन लौंग
12.चार बड़ी इलायची
13.दो चम्मच कसूरी मेथी
14.तीन चम्मच काजू का पेस्ट
15.आधा कप क्रीम
16.नमक आवश्यकतानुसार
17.आवश्यकतानुसार तेल

यूं बनाएं मशरुम बटर मसाला
सबसे पहले एक कडाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करिए। गर्म हो जाने के बाद इसमें दालचीनी, लौंग, इलायची डालकर भुनें फिर इसमें प्याज, टमाटर, हल्दी , धनिया, कसूरी मेथी, डालकर पकाएं और जब टमाटर मुलायम हो जाए तो गैस बंद कर दीजिए। इसके बाद इसे ग्राइडर में डालकर थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें।
अब एक नॉन स्टिक पैन लीजिए उसमें थोडा तेल करने का बाद कटा हुआ मशरुम और नमक डालकर पकाए। जब पानी कत्म हो जाए तब पिसा हुआ मसाला और अवश्यकतानुसार पानी डालकर पकाए. जब ग्रेवी थोड़ा गाढा हो जाए तो इसमें काजू का पेस्ट, गरम मसाला , धनिया पाउडर डालकर 5-6 मिनट तक पकाए। इसके बाद इसमें क्रीम और बटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और गैस बंद कर दें। आपका मशरुम बटर मसाला बनकर तैयार हो जाए है। इसे आप सर्विंग बाउल में निकाल ले और गरमा-गरम सर्व करें।

ये भी पढें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल