1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मानसून के साथ मजा लें पनीर कटलेट का

मानसून के साथ मजा लें पनीर कटलेट का

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2015 01:01 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 02:31 pm IST

नई दिल्ली: मानसून में कटलेट का नाम लेते हा मुंह में पानी आ जाता है। आपने आदू का कटलेट तो खाया ही होगा, लेकिन इस बार मानसून में खाइए पनीर का कटलेट। इस रेसिपी के

mansoon recipe: पनीर कटलेट- India TV Hindi
mansoon recipe: पनीर कटलेट

नई दिल्ली: मानसून में कटलेट का नाम लेते हा मुंह में पानी आ जाता है। आपने आदू का कटलेट तो खाया ही होगा, लेकिन इस बार मानसून में खाइए पनीर का कटलेट। इस रेसिपी के साथ लीजिए मानसून का मजा।

सामग्री-

1. 300 ग्राम पिसा हुआ पनीर

2. तीन ब्रेड स्‍लाइस
3. डेढ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्‍ट
4. दो-तीन हरी मिर्च
5. एक कटी हुई प्‍याज
6. एक चम्मच हल्‍दी पाउडर
7. डेढ़ चम्‍मच चाट मसाला
8. एक चम्‍मच मिर्च पाउडर
9. तीन चम्‍मच पुदीना पत्‍ती
10. एक कप ब्रेड का चूरा
11. दो चम्मच मैदा
12. स्‍वादानुसार नमक
13. तेल- तलने के लिए
14. पानी आवश्यकतानुसार

यें भी पढें- स्वादिष्ट केसर पिस्ता कुल्फी रेसिपी बनाने की विधि


यूं बनाए-
सबसे पहले एक बाउल में थोडे से मैदा में पानी डाल कर रख ले ,शाथ ही दूसरें ओर एक प्लेट में ब्रेड का चूरा रख लें। अब बनातें है कटलेट। सबसे पहले ब्रेड के स्‍लाइस को एक मिनट के लिए पानी में डालकर निकाल ले औऱ एक बाउल में पनीर डालें और उसमें गीली ब्रेड, अदरक-लहसुन पेस्‍ट, प्‍याज, हरी मिर्च, हल्‍दी, चाट मसाला, नमक और पुदीने की पत्‍ती को डालकर अच्छी तरह मिलाए।  जब यह मिश्रण मिल जाए तब इसकी कटलेट के आकार का शेप दीजिए। इसके बाद पहले से मिले रखें मैदा में इसे डिप करा कर इसे ब्रेड का चूरा में लपेटिए।

अब एक कढाई में तेल गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद कटलेट को डालकर डीप फ्राई करे। फ्राई होने के बाद इसे निकाल ले। अब इन्हें आप गरमा-गरम सर्व करें।

यें भी पढ़े- मानसून का मजा लें तवा राइस के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल