1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं घर पर स्पेशल सेज़वान एग डोसा

Recipe: ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं घर पर स्पेशल सेज़वान एग डोसा

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 27, 2018 07:52 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 07:52 pm IST

Schezwan Egg Dosa ब्रेकफास्ट के लिए सबसे बेहतरीन है। जो कि इंडो-चाइनीज ब्रेकफास्ट है। इसे आप किसी भी समय खा सकते है। जिससे आप कभी भी बोर नहीं होगे। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

Schezwan egg dosa - India TV Hindi
Schezwan egg dosa Image Source : INSTRAGRAM

रेसिपी डेस्क: Schezwan Egg Dosa ब्रेकफास्ट के लिए सबसे बेहतरीन है। जो कि इंडो-चाइनीज ब्रेकफास्ट है। इसे आप किसी भी समय खा सकते है। जिससे आप कभी भी बोर नहीं होगे। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री

  • 2 कप इडली
  • 4 अंडा
  • 1 मीडियम साइज प्याज कटा हुआ
  • 1 कटा हुआ हरा मिर्च
  • 2 चम्मच कटा हुआ हरा प्याज
  • 1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
  • 4 टम्मट कद्दूकस हुई चीज
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच काली मिर्च
  • डोसा पकाने के लिए ऑयल
  • एक चौथाई कप schezwan sauce

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक बाउल में अंडा, प्याज, नमक, हरा धनिया औक काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब डोसा पैन गर्म करें। इस बात का ध्यान रखें कि उसका तापमान ठीक हो। अब डोसा पैन में अच्छी तरह से बाउल पेस्ट लेकर डालें। इसे सर्कुलर मोशन में घुमा दें।
अब एक छोटे चम्मच से इसमें schezwan sauce लगाएं। इसके बाद इसमें अंजे वाला मिक्चर डाल दें। इसके बाद इसमें चीज और हरा प्याज डाल दें।

अब कुछ मिनट इसे पकने दें। जिससे कि आपका अंडा ठीक ढंग से पक जाएं।
जब आपको लगे कि वह पक गया है तो डोसा को चारों ओर से ढक दें। इसके बाद इसे पैन से हटा लें।

अब इस एग डोसा को आप हरी चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें।

संबंधित खबरें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल