1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं टेस्टी लौकी के कोफ्ते

Recipe: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं टेस्टी लौकी के कोफ्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2018 07:27 pm IST,  Updated : Sep 26, 2018 07:27 pm IST

लौकी की कई तरह की सब्जी बनाई जाती है। कोई इसकी सुखी सब्जी तो कोई ग्रेसी वाली सब्जी बनाता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे है लौकी के कोफ्ते की सब्जी। जो खाने में टेस्टी होने साथ-साथ हेल्दी होती है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

Lauki Kofte- India TV Hindi
Lauki Kofte

रेसिपी डेस्क: लौकी की कई तरह की सब्जी बनाई जाती है। कोई इसकी सुखी सब्जी तो कोई ग्रेसी वाली सब्जी बनाता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे है लौकी के कोफ्ते की सब्जी। जो खाने में टेस्टी होने साथ-साथ हेल्दी होती है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

लौकी के कोफ्ते बनाने की सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 1 कप बेसन
  • 3 मीडियम साइज टमाटर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
  • 1-2 चुटकी हींग
  • एक चौथाई चम्मच अजवायन
  • स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं लौकी के कोफ्ते

सबसे पहले लौकी में जो पानी निकल रहा है। उसे निकाल लें। इसके बाद एक बड़े बाउल में इसे डालें। इसके बाद इसमें आधा कप बेसन, एक तौथाई चम्मच हरी मिर्च, आधा चम्मच अदरक पेस्ट, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च,  ½ छोटी चम्मच से कम नमक, ¼ छोटी चम्मच अजवायन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे अच्छे से फेटने के बाद एक कढाई में तेल डाल गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें कोफ्ते बना-बनाकर तल लें। (Recipe: घर पर बनाएं 'ग्रील्ड मशरूम सैंडविच', यह है बनाने की विधि )

अब कढाई में बचे हुए तेल में हम ग्रेवी बनाएंगे। इसके लिए थोड़ा सा तेल ही कढाई में रखें। फिर इसमें जीरा, हींग, अदरक पेस्ट डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और फिर सभी मसाले डाल लें। (Recipe: घर पर ऐसे आसानी से बनाएं कुकर पर मटर पनीर, जानें Step By Step बनाने की विधि )

जब मसालों से तेल निकलने लगें तो इसमें 2 कप पानी डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें उबलने दें। 5-6 मिनट उबलने के बाद इसमें कोफ्ते डाल दें और इन्हें भी पकने दें। कम से कम 5 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें। आपके स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते बनकर तैयार है। इसमें आप हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल