1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर बनाएं 'ग्रील्ड मशरूम सैंडविच', यह है बनाने की विधि

Recipe: घर पर बनाएं 'ग्रील्ड मशरूम सैंडविच', यह है बनाने की विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 01:57 pm IST

सैंडविच ऐसी चीज है जो किसी भी वक्त खाना लोग पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर लोग नाश्ते में या स्नैक्स टाइम में सैंडविच खाते हैं। आज हम आपको बताते हैं कैसे घर पर भी आराम से आप मशरूम सैंडविच तैयार कर सकते हैं।

ग्रील्ड मशरूम सैंडविच- India TV Hindi
ग्रील्ड मशरूम सैंडविच

नई दिल्ली: सैंडविच ऐसी चीज है जो किसी भी वक्त खाना लोग पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर लोग नाश्ते में या स्नैक्स टाइम में सैंडविच खाते हैं। आज हम आपको बताते हैं कैसे घर पर भी आराम से आप मशरूम सैंडविच तैयार कर सकते हैं। आपने भी ब्रेड की मदद से कई तरह के सैंडविच बनाए व खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सैंडविच बनाया है, जिसमें आपने ब्रेड का इस्तेमाल ही न किया हो।

सामग्री

बटर- 2 टेबलस्पून
मशरूम- 250 ग्राम
लहसुन का पेस्ट- 2 टीस्पून
नमक- 1/4 टीस्पून
काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
धनिया- 1 टेबलस्पून
बटर- 1 टेबलस्पून
ब्राउन ब्रेड- 2 स्लाइस
प्रोवोलोन चीज- 1 टुकड़ा

विधि
पैन में 2 टेबलस्पून बटर गर्म करके 250 ग्राम मशरूम डालें और 5 से 7 मिनट तक पकाएं। 2 टीस्पून लहसुन का पेस्ट डाल कर इसे 2-3 मिनट तक पकने दें। 

फिर 1/4 टीस्पून नमक, 1/4 टीस्पून काली मिर्च मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक यह सुनहरी भूरे रंग का न हो जाएं। इसमें 1 टेबलस्पून धनिया अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रखें।

इसके बाद अलग पैन में 1 टेबलस्पून बटर गर्म करके 2 ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ से 2-3 मिनट तक सेंक लें। ब्रेड स्लाइस को बोर्ड कर रखें और उस पर मशरूम मिश्रण फैलाएं।

इस पर प्रोवोलोन चीज रखें और दूसरे ब्रेड स्लाइस के साथ ग्रिल मशीन में 5 से 7 मिनट सुनहरी भूरा होने तक सेंके।

ग्रील्ड मशरूम सैंडविच तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल