1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डायबिटीज से लेकर वजन को कंट्रोल करेगी सीताफल स्मूदी, घर पर यूं बनाएं

डायबिटीज से लेकर वजन को कंट्रोल करेगी सीताफल स्मूदी, घर पर यूं बनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2021 11:03 am IST,  Updated : Oct 22, 2021 06:42 pm IST

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर सीताफल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए कैसे बनाएं टेस्टी सीताफल स्मूदी।

Sitaphal smoothie recipe - India TV Hindi
Sitaphal smoothie recipe  Image Source : PIXABAY.COM/INSTA/T.GIRLNEXTDOOR/

सीताफल या शरीफा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सीताफल विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन  ए, बी, सी और विटामिन ई, बी6 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैगनीज से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व स्किन को हेल्दी रखने के साथ फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। 

सीताफल का सेवन कच्चा भी किया जा सकता है। लेकिन आप चाहे तो इसके स्वादिष्ट स्मूदी बना सकते हैं। यह स्मूदी किडनी को हेल्दी रखने के साथ वजन कम करने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ रखता है। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बनाएं टेस्टी सीताफल की स्मूदी।

वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करता है श्रीखंड, घर पर यूं बनाएं

सीताफल की  स्मूदी बनाने के लिए सामग्री

  1. 1 सीताफल का पल्प
  2. एक कटोरी ताजा दही
  3. 1-2 ग्राम दालचीनी पाउडर
  4. स्वादानुसार शहद

हल्दी के साथ दूध में ये ड्राई फ्रूट्स मिलाकर पिएंगे तो प्रोटीन की कमी दूर होने के साथ बढ़ेगी इम्यूनिटी 

ऐसे बनाएं स्मूदी

एक बाउल या फिर ग्राइंडर में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी टेस्टी स्मूदी बनकर तैयार है। 

नोट- आपको बता दें कि सीताफल की स्मूदी की तासीर थोड़ी ठंडी होती हैं। अगर आपको सर्दी-जुकाम, गले में खराश आदि की समस्या हैं तो सोच-समझ कर ही इसका सेवन करें। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल