Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भगवान राम को चढ़ाई जाने वाली खास रबड़ी कैसे बनती है, आसान है रेसिपी, आप भी लगाएं भोग

भगवान राम को चढ़ाई जाने वाली खास रबड़ी कैसे बनती है, आसान है रेसिपी, आप भी लगाएं भोग

Written By: Bharti Singh Published : Jan 16, 2024 12:57 pm IST, Updated : Jan 16, 2024 12:57 pm IST

Ramlala Bhoj Special Rabdi Recipe: भगवान राम को रबड़ी बेहद पसंद है। रामलला के प्राणप्रतिष्ठा वाले दिन उन्हें रबड़ी का भोग लगाया जाएगा। आप घर में आसानी से रबड़ी तैयार कर सकते हैं और इससे अपने भगवान राम को भोग लगा सकते हैं। जानिए रबड़ी बनाने की रेसिपी।

Rabdi Recipe- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भगवान राम का भोग

रबड़ी का नाम सुनते ही मिठास मुंह में घुल जाती है। भगवान कृष्ण की नगरी बृजधाम में दूध, दही और रबड़ी खाने के विशेष महत्व है। वहीं रामचंद्र जी को भी रबड़ी बहुत पसंद है। 22 जनवरी को रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन उन्हें रबड़ी से ही भोग लगाया जाएगा। रबड़ी दूध से तैयार होती है और इसे बनाना बेहद आसान है। इसे सबसे शुद्ध माना जाता है यही वजह है कि भगवान के भोग में भी रबड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। आप व्रत उपवास में भी रबड़ी खा सकते हैं। घर में आसानी से मार्केट जैसे रबड़ी तैयार की जा सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ आधा घंटे में रबड़ी तैयार कर सकते हैं और भगवान राम को उनकी पसंदीदा रबड़ी से भोग लगा सकते हैं। जानिए रबड़ी बनाने की रेसिपी।

घर में कैसे तैयार करें भगावन राम को भोग लगाने वाली रबड़ी (Rabdi Recipe In Hindi)

  1. हलवाई जैसी रबड़ी बनाने के लिए आप 1 लीटर दूध लें। आप गाय, भैंस या फिर फुल क्रीम पैकेट वाला दूध ले सकते हैं।

  2. अगर दूध गाढ़ा होता है तो रबड़ी और ज्यादा अच्छी बनती है और मात्रा भी ज्यादा रहती है।

  3. भगवान के भोग के लिए आप गाय के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो शुद्ध माना जाता है।

  4. सबसे पहले एक भारी कड़ाही लें और उसमें दूध को उबालने के लिए रख दें।

  5. जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस थोड़ी धीमी कर दें और साइड में आने वाली मलाई को कलछी से दूध में मिक्स करते जाएं।

  6. आपको दूध को गाढ़ा होने तक इसी तरह से पकाना है और जब दूध करीब 1/3 हो जाए तो चीनी मिला दें। 

  7. अगर आपने 1 लीटर दूध लिया है तो इसमें 250 ग्राम चीनी मिक्स कर सकते हैं। कम मीठी रबड़ी चाहिए तो 200 ग्राम चीनी काफी है।

  8. अगर आप रबड़ी को जल्दी काढ़ा करना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा काजू और बादाम का बारीक पाउडर मिला दें।

  9. इससे रबड़ी जल्दी गाढ़ी हो जाएगी। इसी के साथ रबड़ी में 4-5 इलाइची का पाउडर बनाकर डाल दें।

  10. ध्यान रखें रबड़ी को ज्यादा गाढ़ा नहीं करना, क्योंकि ये ठंडी होने के बाद और गाढ़ी हो जाती है। 

  11. इस तरह एकदम लच्छेदार रबड़ी बनकर तैयार हो जाएगी, जो मार्केट से ज्यादा टेस्टी बनती है।

  12. आप इस रबड़ी से भगवान राम को भोग लगा सकते हैं। इसे व्रत-उपवास में भी खा सकते हैं।

मथुरा से ज्यादा फेमस है गुजरात में काठियावाड़ी थाबड़ी पेड़ा, बिना घी, मावा और चाशनी के बनता है

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement