1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पनीर से बनाई जाने वाली बंगाली डिश की इस रेसिपी को ट्राई करें, टेस्ट कर उंगलियां चाटते रह जाएंगे

पनीर से बनाई जाने वाली बंगाली डिश की इस रेसिपी को ट्राई करें, टेस्ट कर उंगलियां चाटते रह जाएंगे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 25, 2024 05:40 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 05:40 pm IST

अगर आपको भी अलग-अलग तरह की डिश ट्राई करने का मन करता है तो पनीर से बनने वाली बंगाली डिश की ये रेसिपी आपकी वन ऑफ द फेवरेट डिश में शामिल हो सकती है।

Recipe of Bengali Style Paneer Curry- India TV Hindi
Recipe of Bengali Style Paneer Curry Image Source : FREEPIK

फूड लवर्स अक्सर नई-नई डिश ट्राई करना पसंद करते हैं। अगर आप भी फूड लवर हैं तो आपको बंगाली स्टाइल से बनाई जाने वाली इस डिश को जरूर बनाकर देखना चाहिए। यकीन मानिए आपको भी पनीर से बनाई जाने वाली चनार दालना का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चनार दालना ट्रेडिशनल बंगाली डिश है। आइए इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको एक कटोरे में 200 ग्राम फ्रेश पनीर को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। 

दूसरा स्टेप- इसी कटोरे में नमक, एक स्पून मैदा, एक स्पून अदरक पेस्ट, हाफ स्पून धनिया पाउडर, हाफ स्पून जीरा पाउडर, हाफ स्पून गरम मसाला डालकर मिक्स कर लीजिए। 

तीसरा स्टेप- अब इस मिक्सचर की छोटी टिक्कियां बना लें और फिर इन्हें सरसों के तेल में शैलो फ्राई कर लें। 

चौथा स्टेप- इसके बाद एक पैन में आलू को मीडियम साइज में काटकर नमक और चुटकीभर हल्दी के साथ पका लेना है। 

पांचवां स्टेप- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें एक स्पून जीरा पाउडर और एक स्पून लाल मिर्च पाउडर का तड़का लगा लें। 

छठा स्टेप- इसके बाद एक स्पून हल्दी पाउडर और एक स्पून धनिया पाउडर जैसे सूखे मसालों को पानी में घोलकर डाल दें। अब आपको इसमें एक कप टमाटर की प्यूरी, नमक, एक स्पून चीनी और एक कप पानी भी एड करना है। 

सातवां स्टेप- कढ़ाई में फ्राइड आलू डालकर लगभग 5 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें एक-चौथाई कप काजू का पेस्ट भी एड कर दें। ध्यान रहे कि ग्रेवी ज्यादा पतली नहीं होनी चाहिए।

आठवां स्टेप- अब आपको इसमें पनीर के कबाब डालकर लगभग दो मिनट के लिए ढककर पका लेना है और फिर इसमें हरा धनिया-हरी मिर्च को भी मिक्स कर लेना है। आप इस डिश को रोटी या फिर चावल के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।  

अगर आप भी मटर पनीर, पालक पनीर या फिर बटर पनीर मसाला खाते-खाते बोर हो गए हैं तो आपको इस डिश को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपके परिवार के सदस्यों को भी चनार दालना का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल