1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. How to Make Sugar Free Sharbat: गर्मी भगाने वाले बिना चीनी के शरबत, इन समर कूलर ड्रिंक्स को पीते ही आ जाएगी फ्रेशनेस

How to Make Sugar Free Sharbat: गर्मी भगाने वाले बिना चीनी के शरबत, इन समर कूलर ड्रिंक्स को पीते ही आ जाएगी फ्रेशनेस

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 29, 2026 06:30 am IST,  Updated : May 29, 2026 06:30 am IST

How to Make Sugar Free Sharbat: गर्मी भगाने के लिए चीनी वाले हाई कैलोरी ड्रिंक्स की बजाय आप कम चीनी वाले या बिना चीनी वाले ड्रिंक्स का इस्तेमाल करें। इनसे शरीर को ठंडक मिलेगी और आप कहीं ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। जानिए गर्मी के लिए हेल्दी ड्रिंक्स कौन से हैं?

बिना चीनी वाले शरबत- India TV Hindi
बिना चीनी वाले शरबत Image Source : INDIA TV

How to Make Sugar Free Sharbat: भीषण गर्मी में सिर्फ पानी और ठंडे ड्रिंक ही शरीर को राहत पहुंचाते हैं। गर्मियों में लोग तरह-तरह के पेय पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन ज्यादातर ड्रिंक मीठे और ज्यादा चीनी वाले होते हैं। फिर चाहे बाजार में मिलने वाले जूस हों या घर में बनाए जाने वाले शरबत हों, सभी में जमकर चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। जो फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आपको गर्मी से राहत पानी है और कम शुगर वाला कुछ ट्राई करना है तो हम आपको शुगर फ्री शरबत और ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और सेहतमंद बनाए रखने में मदद करेंगे।

गर्मी के लिए बिना चीनी वाले ड्रिंक

नींबू पुदीना शिकंजी- गर्मियों में नींबू और पुदीना दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। पुदीना शरीर को ठंडा रखता है। वहीं नींबू एकदम फ्रेश फील कराता है। शिकंजी को आप गर्मी से आने के बाद या दोपहर के समय पी सकते हैं। इसमें ठंडा पानी, नींबू, क्रश किया ताजा पुदीना और काला नमक डालकर पीएं।

पुदीना छाछ- गर्मियों में दही का सेवन जरूर करें। बेहतर होगा कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप छाछ पीएं। आप घर में सिर्फ दही और पुदीना से छाछ बना सकते हैं। दही को ठंडा पानी डालकर पतला कर लें। अब इसमें पुदीना, काला नमक, भुना जीरा डालें। सारी चीजों को मिक्स करके पीएं। आपको स्वाद भी मिलेगा और गर्मी से राहत भी मिलेगी।

तरबूज पुदीना मोजितो- तरबूज पानी से भरपूर फल है जो गर्मियों में सबसे अच्छा माना जाता है। तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है। आप इससे मोजितो बना सकते हैं। इसके लिए तरबूज काट लें और बीज निकाल लें। अब इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। इसमें ताजा पुदीना का रस या पुदीने के पत्ते कूटकर डाल दें। थोड़ा नींबू के रस, सोडा वाटर और बर्फ के टुकड़ों के साथ मिलाकर सर्व करें। तरबूज में नेचुरल शुगर होती है जिससे स्वाद बढ़ जाता है।

नारियल लस्सी- जिन्हें गाढ़ी लस्सी पसंद है उन्हें दही, सूखे नारियल और इलायची से बनी नारियल लस्सी बनाकर पीनी चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पिस्ता भी मिलाया जाता है और ऊपर से थोड़ा सा रूहअफजा सिरप छिड़का जाता है। आप इसमें चीनी का इस्तेमाल कम या ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते हैं। आप इसे बिना चीनी के भी बनाकर पीएंगे तो भी स्वाद आएगा।

गुलाब दूध शरबत- कुछ लोग गर्मियों में दूध में गुलाब का रस या गुलाब सीरप डालकर पीते हैं। गर्मी के असर को कम करने के लिए गुलाब का दूध आज भी लोगों का पसंदीदा शरबत है। इसमें गुलाब सीरप डालकर इसे बिना चीनी के भी बनाया जा सकता है। अगर आपको मीठा पसंद है तो अपने हिसाब से शुगर एड कर सकते हैं।

एवोकाडो बादाम शेक- एवोकैडो और बादाम मिल्क से बना क्रीमी ड्रिंक गर्मियों में बेहद ताज़गी भरा होता है। इसके लिए पका एवोकाडो का पल्प निकाल लें और बादाम के दूध में मिलाएं। मिठास के लिए शहद और बर्फ के टुकड़ों के साथ मिलाकर एक ठंडा और ताजा ड्रिंक बनाकर पीएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल